Ad Image
मोतिहारी: भारत - नेपाल रक्सौल मैत्री पुल के नीचे हैंड ग्रेनेड बरामद || चुनाव आयोग BJP की कठपुतली बनकर काम कर रहा है: खरगे || आपातकाल में कांग्रेस ने लोकतंत्र को किया कैद, प्रेस की आजादी छीनी: PM मोदी || केंद्रीय योजनाओं को धरातल पर उतारने में विफल हेमंत सरकार: मरांडी || सारण: एकमा और मकेर में सड़क दुर्घटना में 2 की मौत || सीजफायर या धोखा: इजरायल के रिहायशी इलाकों में मिसाइलों की बौछार, भारी नुकसान || सारण : खैरा पुलिस ने हथियार के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार || ट्रंप ने किया ईरान - इजरायल सीजफायर का दावा, ईरान ने किया खारिज || त्रिपुरा देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य घोषित || ईरान अमेरिकी हमलों के बाद ले सकता है प्रतिशोध : UN महासचिव

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना: पुलिस पर महिलाओं का हमला, ईंट-पत्थर चले

लोकल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

पटना के दीदारगंज इलाके में पुलिस पर एक बार फिर हमला हुआ है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर महिलाओं ने ईंट-पत्थर बरसाए और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए।

बिहार में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव का है। पुलिस को एक पुराने मामले में कई आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में छापेमारी करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, एसआई कृष्णा राय के नेतृत्व में पुलिस टीम जब आरोपियों के घर पहुंची तो महिलाओं ने अचानक हमला बोल दिया। पुलिस टीम पर छत से ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोहन मोहन, मुरारी, दिनेश, घनश्याम, नीलू, और सुदामा को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही थी। जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, घर की महिलाओं ने छत से हमला कर दिया। हमले और हंगामे का फायदा उठाकर अधिकतर आरोपी मौके से भाग निकले। हालांकि, पुलिस ने भागते हुए सोहन सिंह नामक एक आरोपी को दबोच लिया।

हमले में पुलिस वाहन को नुकसान हुआ है, और सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।