Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना: मगध अस्पताल के मालिक की गोली मारकर हत्या

लोकल डेस्क, श्रेयांश पाराशर |
राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई, जब गांधी मैदान थाना क्षेत्र में मगध अस्पताल के मालिक गोपाल खे़मका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे अपने घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।
बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर आपराधिक वारदात से दहल उठी, जब गांधी मैदान थाना क्षेत्र में मगध अस्पताल के मालिक गोपाल खे़मका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है, जब 65 वर्षीय गोपाल खे़मका अपनी कार से पटना क्लब के पास स्थित अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जैसे ही खे़मका होटल पनाश के पास स्थित अपने अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हत्या की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन आपसी रंजिश या संपत्ति विवाद को लेकर मामला जोड़ा जा रहा है।

इस घटना ने पटना की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया है।