Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना में कोविड के 17 मामले, संक्रमण बढ़ा 

पटना, श्रेयांश पराशर |
बिहार की राजधानी पटना में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को 7 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब तक कुल 17 केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है और अस्पतालों में जांच की सुविधा बढ़ा दी गई है।

पटना में कोविड संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में 7 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसमें एक जूनियर डॉक्टर भी शामिल है। इन मरीजों में से 3 नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए जांच के दौरान संक्रमित पाए गए, जबकि 4 अन्य मरीजों को निजी लैब में पॉजिटिव रिपोर्ट मिली।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शुक्रवार को एनएमसीएच में 26 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 3 पॉजिटिव मिले। तीनों संक्रमित मरीज विभिन्न विभागों—नेत्र, सर्जरी और मेडिसिन—में इलाज के लिए आए थे। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक जिले में कुल 17 कोरोना केस सामने आ चुके हैं।

संक्रमित मरीजों में एक-एक मरीज कंकड़बाग, अगमकुआं और आरपीएस मोड़ क्षेत्रों से हैं, जबकि अन्य शहर के विभिन्न इलाकों से हैं। जांच का दायरा बढ़ाते हुए पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस, न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल, एनजेपी हड्डी अस्पताल सहित अन्य सभी पीएचसी और अनुमंडलीय अस्पतालों को कोविड टेस्ट किट उपलब्ध कराई गई है।

सोमवार से इन अस्पतालों में भी जांच शुरू होने की उम्मीद है। विभाग ने संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि सावधानी ही इस संक्रमण को फैलने से रोक सकती है।