Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना में दर्दनाक हादसा: कार ने 5 को रौंदा, 4 की मौत

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

पटना में दर्दनाक हादसा: कार ने 5 को रौंदा, 4 की मौत, लाशों से लिपटकर रोए परिजन.....

पटना में सोमवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचल दिया। इस घटना में 4 लोगों की जान चली गई है जबकि एक महिला की हालत गंभीर है। सभी पीड़ित एक ही परिवार से हैं और मरने वालों में 3 मासूम बच्चियां और एक महिला शामिल है।

घटना की जानकारी के अनुसार, 2 महिलाएं अपने साथ 3 छोटी बच्चियों को लेकर शौच के लिए घर से बाहर गई थीं। जब वे देर तक वापस नहीं आईं तो घर के लोग उन्हें तलाशने निकले। गांव के एक युवा को सड़क पर पहले एक बच्ची का शव नजर आया, फिर पास में ही दूसरी बच्ची का शव भी मिला। सड़क पर 2 महिलाओं और 3 बच्चियों के शव बिखरे पड़े थे। खबर मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे और सड़क पर पड़े शवों को गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगे। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने NH-30A को जाम कर दिया है।

करीब आधे घंटे से नाराज लोगों ने मिलकर बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन रोड को भी बंद कर दिया है। फोरलेन पर तकरीबन 3 किमी लंबा वाहनों का जाम लग गया है। प्रदर्शनकारियों ने फोरलेन पर ईंटें बिछाई हैं और आगजनी भी की जा रही है। घटनास्थल पर SDM चंदन कुमार और ASP राकेश कुमार मौजूद हैं। दोनों अधिकारी पिछले तीन घंटे से सड़क पर धरना दे रही गुस्साई भीड़ को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

हादसे में दो बहनों की मृत्यु, मां की हालत नाजुक
मरने वालों में जमुनीचक की खुशी कुमारी, सुधा देवी और सबनीमा निवासी काव्या कुमारी, साईरा कुमारी व ज्योति कुमारी का नाम है। तीनों बच्चियां अपनी नानी के यहां मेहमान बनकर आई थीं। मृतकों में काव्या कुमारी (5 वर्ष) और साईरा कुमारी (2 वर्ष) सगी बहनें थीं। इनकी माता ज्योति (28 वर्ष) फिलहाल अस्पताल में दाखिल हैं। चचेरी नानी सुधा (38 वर्ष) भी इस हादसे में चल बसीं। काव्या-साईरा की चचेरी बहन खुशी की भी मौत हो गई है।

बिना नंबर वाली गाड़ी से हुआ एक्सीडेंट

घटनास्थल के नजदीक एक वाहन का बोनेट बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिना नंबर प्लेट वाली तेज गति की कार ने इन लोगों को टक्कर मारी। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया। कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु सड़क के स्पीड ब्रेकर हटा दिए गए थे। डायल 112 की हड़ताल के चलते पुलिस को मौके पर पहुंचने में एक घंटे की देरी हुई। घायल महिला को बाढ़ के उप-मंडलीय अस्पताल से PMCH भेजा गया है। स्थानीय निवासी हरिराम महतो ने बताया, 'हम खेत की तरफ जा रहे थे तभी उधर से एक गाड़ी आई जिसका बोनेट टूटा हुआ था। एक्सीडेंट करके वह भाग गई। 4 लोगों की मौत हो गई है, एक महिला अस्पताल में भर्ती है।'