
लोकल डेस्क, एन. के. सिंह |
अवैध संबंध बना मौत का कारण, पति गिरफ्तार अवैध संबंध बनाने वाले की पुलिस पहचान में जुटी कर रही छापेमारी।
पूर्वी चंपारण: रिश्तों का खून! पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पति ने अपनी आँखों के सामने पत्नी को अवैध संबंध बनाते देख लिया, जिसके बाद आक्रोशित पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी पति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अवैध संबंध बनाने वाले दूसरे व्यक्ति की तलाश में सघन छापेमारी जारी है।
रात के अँधेरे में हुआ खूनी अंत
यह दर्दनाक घटना पिपराकोठी थाना क्षेत्र के खेदलपुरा गांव की है। थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मृतक मालती देवी (उम्र 24 वर्ष) का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीती देर रात पति सुबोध मांझी (पिता स्व. रविंद्र मांझी, साकिन खेदलपुरा, थाना केसरिया, जिला पूर्वी चंपारण) घर के अंदर सोया था, जबकि पत्नी मालती आंगन में सो रही थी।
तभी, मालती ने चोरी-छिपे अपने प्रेमी को बुलाया और उनके बीच अवैध संबंध बन रहा था। पति सुबोध मांझी ने अपनी आँखों से यह सब देख लिया। यह नजारा देखते ही सुबोध का खून खौल उठा और विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपना आपा खो दिया। क्रोध में आग-बबूला सुबोध ने घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी उठा ली और अपनी पत्नी मालती देवी पर ताबड़तोड़ कई वार किए। मालती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: आरोपी पति गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पिपराकोठी पुलिस टीम तुरंत हरकत में आ गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति सुबोध मांझी को झाखरा वार्ड नंबर 13 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।
इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे पूर्वी चंपारण में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और मालती देवी के अवैध संबंध में शामिल दूसरे व्यक्ति की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। देखना होगा कि यह खूनी दास्तान और कितने राज खोलती है।