Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

परीक्षा जीवन जीने की सीख देती है : डॉ. सबीना जावेद

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

महाराजगंज: अनुमंडल मुख्यालय स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। रविवार को संदीप गोल्डन इंग्लिश क्लास में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में शहर की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सबीना जावेद, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी इंजीनियर प्रमोद रंजन, शिवम कुमार और अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में सफल छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र और पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया। 150 अंकों की इस परीक्षा में आशियाना अफरीन ने 150 में 148 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर गुनगुन कुमारी, तृतीय स्थान पर रितेश कुमार, चतुर्थ स्थान पर नसरीन और पंचम स्थान पर अंशु कुमार रहे, जिन्हें पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. सबीना जावेद ने कहा कि यही बच्चे भारत का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि कम उम्र में चुनौतियों का सामना कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। वरिष्ठ पत्रकार इंजीनियर प्रमोद रंजन ने कहा कि अच्छे अंक कड़ी मेहनत का परिणाम होते हैं। जो छात्र-छात्राएं मेहनत करते हैं, वे अपने माता-पिता और संस्थान का नाम रोशन करते हैं। संस्था के निदेशक संदीप गोल्डन ने बताया कि पिछले वर्ष भी संस्थान के 70 प्रतिशत छात्रों ने 400 से अधिक अंक प्राप्त किए थे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।