Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पर्सा: महिला, बालिका व ज्येष्ठ नागरिक सेवा भवन का उद्घाटन

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।
पर्सा: महिला, बालिका व ज्येष्ठ नागरिक सेवा भवन का उद्घाटन

रक्सौल / बीरगंज: नेपाल प्रहरी के प्रहरी महानिरीक्षक दान बहादुर कार्की के प्रमुख आतिथ्य में जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा परिसर में FCDO-UK के आर्थिक सहयोग तथा UNOPS द्वारा संचालित Security and Justice Program (SJP) अन्तर्गत निर्मित “महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक सेवा केन्द्र” के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। “महिला एवं बाल बालिकाओं के लिए न्याय तथा संरक्षण सेवाओं तक पहुँच सुदृढ़ करने” के उद्देश्य से निर्मित इस भवन के उद्घाटन समारोह में विभिन्न सुरक्षा निकाय, न्यायिक क्षेत्र, स्थानीय तह एवं सामाजिक संघ-संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

"नागरिकों को त्वरित, सरल एवं न्यायपूर्ण सेवा देने में प्रहरी को और जिम्मेवार बनना होगा” : प्रहरी महानिरीक्षक कार्की।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रहरी महानिरीक्षक कार्की ने कहा कि पर्सा जिला देश का एक महत्वपूर्ण आर्थिक एवं राजस्व संकलन केन्द्र होने के कारण यहाँ की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावकारी बनाना आवश्यक है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली अवैध गतिविधियों पर नियन्त्रण के लिए सभी सुरक्षा निकायों को उच्च सतर्कता अपनाने का निर्देश देते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के लिए प्रहरी संगठन को  प्रतिबद्ध रहने का निर्देश दिया । उन्होंने महिला, बालिका एवं ज्येष्ठ नागरिकों पर होने वाले हिंसा, दुर्व्यवहार एवं सामाजिक विभेद के मामलों में संवेदनशील ढंग से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह नया सेवा केन्द्र पीड़ित मैत्री वातावरण में न्यायिक पहुँच विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। “प्रहरी और समुदाय के बीच विश्वास, सहकार्य एवं निरन्तर संवाद कायम रहने पर ही दिगो शान्ति, सुरक्षा एवं सामाजिक सद्भाव सम्भव है,” उन्होंने कहा।कार्यक्रम में बीरगंज महानगरपालिका के उपप्रमुख इम्तियाज आलम, पर्सा जिला अदालत के जिला न्यायाधीश गायत्री प्रसाद रेग्मी, पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी भोला दाहाल आदि की उपस्थिति रही।

इसी प्रकार मधेश प्रदेश प्रहरी कार्यालय के प्रहरी नायव महानिरीक्षक गोविन्द थपलिया, नेपाल प्रहरी प्रदेश कार्यालय बीरगंज के प्रहरी वरिष्ठ उपरीक्षक शान्तिराज कोइराला, राजमार्ग सुरक्षा तथा ट्राफिक व्यवस्थापन कार्यालय पथलैया के प्रहरी उपरीक्षक ग्यानेन्द्र बस्नेत तथा राष्ट्रिय अनुसन्धान विभाग पर्सा के उपअनुसन्धान निदेशक सन्तोष ढुंगाना आदि एवं सुरक्षा निकाय के अधिकारी भी कार्यक्रम में सहभागी रहे।UNOPS की ओर से संचालन संयोजक इन्द्र न्यौपाने, पूर्वाधार प्रबन्धक शिशिर उपाध्याय तथा GESI अधिकारी कृति थापा भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त जिला सरकारी वकील कार्यालय पर्सा के प्रमुख जिला न्यायाधिवक्ता मनोज प्रसाद गुप्ता, नेपाल पत्रकार महासंघ पर्सा के अध्यक्ष ओमप्रकाश खनाल, उद्योग वाणिज्य संघ बीरगंज के अध्यक्ष हरि गौतम तथा सामुदायिक प्रहरी आदर्शनगर के अध्यक्ष प्रकाश खेतान सहित स्थानीय अगुवा एवं संचार कर्मियों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रहरी निरीक्षक सोनी न्हेम्हाफुकी ने किया। समारोह में प्रहरी निरीक्षक निरोज चौगाई, विक्रम सुवेदी, युवराज कटवाल आदि की भी सहभागिता रही।करीब दो करोड़ रुपये से अधिक लागत में निर्मित इस भवन से महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिकों को सुरक्षित, गोपनीय एवं सहज वातावरण में सेवा प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की अपेक्षा की गई है।