Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पश्चिम चंपारण: दहेज हत्या केस में आरोपी को बचाने पर पूर्व थानाध्यक्ष निलंबित

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

बगहा (पश्चिम चंपारण)। दहेज हत्या के गंभीर मामले में लापरवाही और आरोपी को बचाने के आरोप में चौतरवा थाने के पूर्व थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिले के पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने की है।

एसपी ने बताया कि चौतरवा थाना क्षेत्र में लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान यह मामला सामने आया। जांच में पाया गया कि अहिरवलिया गांव की विवाहित महिला शालवी कुमारी की दहेज के लिए हत्या के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस मामले में मुख्य आरोपी अमित शाही को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया था। इतना ही नहीं, उसके फरार रहने की स्थिति में न्यायालय से वारंट लेने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की गई थी, जबकि पुलिस जांच में उसकी संलिप्तता की पुष्टि हो चुकी थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले के अनुसंधान में गंभीर लापरवाही बरती गई और आरोपी को बचाने की कोशिश की गई। इस स्थिति में आरोपी को न्यायालय से राहत मिलने की आशंका थी। इसी आधार पर पूर्व थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।

बताया जाता है कि घटना उस समय हुई थी जब राहुल कुमार सिंह चौतरवा थाने के प्रभारी थे। वर्तमान में वहां प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार को थानाध्यक्ष के रूप में तैनात किया गया है।

मामले के अनुसार, बेतिया पुलिस जिले के बलथर थाना क्षेत्र के जगीराहा निवासी अभिमन्यु सिंह ने अपनी पुत्री शालवी कुमारी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले अहिरवलिया गांव निवासी अमित शाही से कराई थी। शादी के समय करीब 15 लाख रुपये का दहेज दिया गया था, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष की ओर से चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।

परिजनों का आरोप है कि 24 अगस्त 2025 की रात उन्हें फोन पर बेटी की मौत की सूचना मिली। जब वे ससुराल पहुंचे तो घर के लोग फरार मिले और शालवी कुमारी का शव कमरे में पड़ा था। शव पर चोट के कई निशान थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया।

अगले दिन 25 अगस्त को दहेज हत्या के आरोप में अमित शाही, उसकी मां मुखिया शैल देवी, भाई आनंद शाही और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जांच के दौरान अमित शाही की भूमिका सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए थे।