Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पार्वती तिवारी बनीं भाजपा रक्सौल पश्चिमी की प्रभारी

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल: भारतीय जनता पार्टी संगठन में कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ देकर संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा की सक्रिय एवं कर्मठ नेत्री पार्वती तिवारी को रक्सौल पश्चिमी मंडल का मंडल प्रभारी बनाया गया है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

इस अवसर पर रक्सौल पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने पार्वती तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पार्वती जी एक बेहद कुशल, सक्रिय और समर्पित नेत्री हैं। उनके नेतृत्व में मंडल संगठन और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्वती तिवारी के अनुभव और संगठन क्षमता से मंडल को नई ऊर्जा मिलेगी।

वहीं भाजपा संगठन के जिला मंत्री मोतीलाल जी ने भी पार्वती तिवारी के प्रथम मंडल बैठक कार्यक्रम में सहभागिता कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने न केवल उनका मनोबल बढ़ाया, बल्कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है, और पार्वती तिवारी इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएँगी।

इस अवसर पर पार्वती तिवारी जी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताते हुए रक्सौल पश्चिमी मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा जी, शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करूँगी। मेरा प्रयास रहेगा कि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाया जाए।”

मंडल बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने भी पार्वती तिवारी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।लायंस क्लब के अध्यक्ष संग मिडिया प्रभारी एवं भारत विकास परिषद् रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल सर्राफ ने उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया।बीरगंज नेपाल की सामाजिक कार्यकर्ता पिया सिंह,प्रसिद्धि आनंद सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।