Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पिता ने हराया था BJP को, अब बेटा BJP प्रत्याशी; मुकाबला रोमांचक

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

तारापुर विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर से राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। लगभग 30 साल बाद इस सीट पर भाजपा ने अपने कद्दावर नेता और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। सम्राट चौधरी और उनका परिवार इस क्षेत्र में लंबे समय से प्रभावशाली रहा है। उनके पिता शकुनी चौधरी इस सीट से छह बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 1995 में भाजपा प्रत्याशी दिलीप रंजन को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया था।

वर्षों के दौरान इस सीट ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन सम्राट चौधरी के नामांकन के बाद एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। अब वे तारापुर से भाजपा का कमल खिलाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।

चुनावी माहौल और विपक्ष की रणनीति

इस बार तारापुर का चुनाव काफी रोमांचक माना जा रहा है। विपक्षी दलों ने अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि महागठबंधन सम्राट चौधरी के खिलाफ एक मजबूत प्रत्याशी उतार सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सम्राट चौधरी अपनी राजनीतिक समझ और भाजपा संगठन के सहयोग से जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं।

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर

सम्राट चौधरी का राजनीतिक करियर काफी रोचक रहा है। वे शुरुआत में राजद से जुड़े थे और दो बार विधायक बने। पहली बार वर्ष 2000 और दूसरी बार 2010 में खगड़िया जिले की परबत्ता सीट से उन्होंने जीत हासिल की। राज्य सरकार में मंत्री रहने के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा और वर्तमान में बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं।

विधानसभा का मौजूदा समीकरण

तारापुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 3.10 लाख मतदाता हैं। यहां कुशवाहा (कोइरी) समुदाय का वर्चस्व माना जाता है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लगभग 15.1% और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 6.8% है, जबकि वैश्य समुदाय के करीब 40 हजार वोटर हैं। इस सीट पर शकुनी चौधरी का दबदबा वर्षों से कायम रहा है। उनकी पत्नी ने भी एक बार चुनाव जीता था। 2015 में हार के बाद शकुनी चौधरी ने 2019 में राजनीति से संन्यास ले लिया। उनके पुत्र सम्राट चौधरी वर्तमान में बिहार के डिप्टी सीएम और भाजपा के प्रमुख नेता हैं।

तारापुर विधानसभा के विजेताओं का इतिहास:
वर्ष    विजेता    पार्टी:-
1952    बासुकीनाथ राय    कांग्रेस
1957    बासुकीनाथ राय    कांग्रेस
1962    जय मंगल सिंह    कांग्रेस
1967    बी.एन. प्रशांत    संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
1969    तारिणी प्रसाद सिंह    शोषित दल
1972    तारिणी प्रसाद सिंह    कांग्रेस
1977    कौशल्या देवी    जनता पार्टी
1980    नारायण यादव    सीपीआई
1985    शकुनी चौधरी    निर्दलीय
1990    शकुनी चौधरी    कांग्रेस
1995    शकुनी चौधरी    समता पार्टी
1998 (उपचुनाव)    पार्वती देवी    समता पार्टी
2000    शकुनी चौधरी    राजद
2005 (फरवरी)    शकुनी चौधरी    राजद
2005 (नवंबर)    शकुनी चौधरी    राजद
2010    नीता चौधरी     जदयू
2015    मेवालाल चौधरी     जदयू
2020    मेवालाल चौधरी     जदयू
2021 (उपचुनाव)    राजीव कुमार सिंह    जदयू