Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पीएनजी की ओर बढ़ा रुझान: दो हफ्तों में सवा लाख नए कनेक्शन

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार

नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) को लेकर सरकार की अपील का असर दिखाई देने लगा है। पिछले दो सप्ताह में करीब सवा लाख नए घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक पीएनजी कनेक्शन लिए गए हैं, जबकि तीन दिनों में 5600 से अधिक उपभोक्ताओं ने एलपीजी छोड़कर पीएनजी अपनाया है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बताया कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण एलपीजी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, हालांकि देश में किसी भी वितरक केंद्र पर गैस सिलेंडर की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग में 94 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है और 83 प्रतिशत रिफिल आपूर्ति वितरण प्रमाणीकरण प्रणाली के जरिए की जा रही है। साथ ही घबराहट में की जाने वाली बुकिंग में कमी आई है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को करीब 57 लाख रिफिल बुकिंग दर्ज की गईं और सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। देश में कच्चे तेल की उपलब्धता और रिफाइनरी संचालन भी सामान्य है तथा पेट्रोल-डीजल की खुदरा आपूर्ति में कोई कमी नहीं है।

संयुक्त सचिव ने कहा कि घरेलू पीएनजी और परिवहन के लिए सीएनजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति बिना किसी कटौती के जारी है। वाणिज्यिक एलपीजी के लिए करीब 17 राज्यों ने आवंटन आदेश जारी किए हैं, जबकि 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अतिरिक्त केरोसिन आवंटन के आदेश दिए हैं।

जमाखोरी और कालाबाजारी को लेकर सरकार को सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतें मिल रही हैं। इस पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं और 25 में जिला स्तरीय निगरानी समितियां गठित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों में छापेमारी जारी है। एक दिन में करीब 6000 छापे मारे गए। उत्तर प्रदेश में लगभग 1100 छापों में 1000 सिलेंडर जब्त किए गए, 17 मामले दर्ज हुए और एक गिरफ्तारी हुई। मध्य प्रदेश में 1632 छापों में करीब 2500 सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि तेलंगाना में लगभग 1000 छापों में 2300 सिलेंडर जब्त किए गए।

सरकार ने घरेलू एलपीजी और पीएनजी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और वैकल्पिक ईंधनों जैसे केरोसिन और कोयले की व्यवस्था भी की जा रही है। पर्यावरण मंत्रालय ने राज्यों को इनके उपयोग की अनुमति देने की सलाह दी है, जबकि कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया समेत अन्य इकाइयों को आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अब एलपीजी आयात के स्रोतों में भी विविधता लाई जा रही है और इस दिशा में अमेरिका से एलपीजी आयात शुरू कर दिया गया है