Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई कार; दंपति और दो बेटियों समेत 5 की मौत

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय कार की रफ्तार करीब 135 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। कार में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चियां सवार थीं। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में मृतकों की पहचान बिहार के सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र स्थित ग्यासपुर निवासी मनीष श्रीवास्तव, उनकी पत्नी कंचन देवी और बेटियों आस्था कुमारी व अदिति कुमारी के रूप में हुई। पांचवें मृतक की पहचान मनीष के मित्र और रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी गांव निवासी के रूप में हुई। जो हादसे के वक्त कार चला रहे थे।


जानकारी के मुताबिक, मनीष श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ छपरा जिले के मशरख स्थित ससुराल से लौट रहे थे, जहां वे श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। परिवार हरियाणा के फरीदाबाद जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112, कंधरापुर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआत में मृतकों की पहचान करना मुश्किल था। मौके से मिले दस्तावेजों के आधार पर यूपी पुलिस ने बिहार के सीवान पुलिस प्रशासन से संपर्क किया, जिसके बाद पहचान सुनिश्चित हो सकी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी। कार का अगला हिस्सा ट्रेलर के भीतर तक घुस गया था। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी।

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रेलर सड़क पर किस परिस्थिति में खड़ा था और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था।

एसपी ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।