लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौदा. थाना क्षेत्र के हड़साटाली गांव से मंगलवार की रात्रि में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल बुधवार को जेल भेज दिया है.
बताया जा रहा है कि देशी शराब बरामदगी मामले में अभियुक्त नागेंद्र यादव पर थाना कांड संख्या 322/23 में पुलिस ने केस दर्ज किया था. इस कांड में आरोपी फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.







