Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प्याब्सन पर्सा द्वारा ‘लेगेसी अवार्ड 2026’ आयोजित

स्टेट डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

शैक्षिक योगदानकर्ताओं को सम्मान।

रक्सौल / बीरगंज: निजी तथा आवासीय विद्यालय संगठन नेपाल प्याब्सन पर्सा द्वारा आयोजित लेगेसी अवार्ड 2026 तथा हिन्दू नववर्ष शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम बीरगंज स्थित होटल भिस्वा में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में दीर्घकाल तक अतुलनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

“उत्कृष्टता को सम्मान देते हुए, नई शुरुआत को अपनाते हुए” इस मूल नारे के साथ आयोजित कार्यक्रम ने हिंदू नववर्ष के अवसर पर आपसी सद्भाव, सहयोग और शैक्षिक उन्नयन का संदेश दिया, ऐसा आयोजकों ने बताया।इस अवसर पर प्याब्सन पर्सा के संस्थापक सदस्य मनी कुमार लामा, संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद कुर्मी तथा संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष श्याम केसि को ‘पैब्सन लेगेसी अवार्ड 2026’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षा क्षेत्र के विकास, संस्थागत सुदृढ़ीकरण तथा पैब्सन की विरासत को संरक्षित करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम प्याब्सन पर्सा के अध्यक्ष सरोज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पशुपति विक्रम साह और उषा देवी साह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में बीरगंज महानगरपालिका के शैक्षिक महाशाखा प्रमुख आनंद लामिछाने, पैब्सन मधेश प्रदेश के उपाध्यक्ष पुरन प्रधान, मधेश विश्वविद्यालय के उपकुलपति दीपक शाक्य, उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष हरि गौतम, पैब्सन महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, पैब्सन पर्सा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशीला साह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।साथ ही बीरगंज के विभिन्न निजी विद्यालयों के संचालकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में बोलते हुए अध्यक्ष सरोज चौधरी ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में दीर्घकाल तक समर्पित व्यक्तित्वों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने पैब्सन के गौरवशाली इतिहास और योगदान को संरक्षित करते हुए भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।“हमने आज जिन व्यक्तित्वों को सम्मानित किया है, उनके मार्गदर्शन से ही पैब्सन यहां तक पहुंचा है। अब नई पीढ़ी को इस विरासत को और मजबूत बनाना होगा,” उन्होंने कहा। कार्यक्रम का संचालन पैब्सन पर्सा के सचिव अशोक संगौला ने किया।