Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प्रथम चरण के मकान गणना कार्य की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे आब्जर्वर

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए जनगणना आब्जर्वर एवं चार्ज पदाधिकारी दारौंदा ने विभिन्न राजस्व ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पिपरा, दारौंदा तथा कोडारी कला राजस्व ग्राम में चल रहे मकान सूचीकरण कार्यों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान संबंधित सर्किलों के पर्यवेक्षक एवं प्रगणक मौके पर उपस्थित रहे और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। सर्किल संख्या 02 के पर्यवेक्षक रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, सर्किल संख्या 28 के पर्यवेक्षक विवेक कुमार तथा सर्किल संख्या 16 के पर्यवेक्षक हरिचरण यादव ने अपने-अपने क्षेत्र में किए गए मकान सूचीकरण कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।

निरीक्षण के दौरान तीनों सर्किलों के प्रगणकों ने घर-घर जाकर एकत्रित किए गए आंकड़ों, मकानों के चिन्हांकन तथा तैयार अभिलेखों को अधिकारियों को दिखाया। अधिकारियों ने कई मकानों का भौतिक सत्यापन कर सूचीकरण कार्य की गुणवत्ता भी जांची। इस दौरान जनगणना आब्जर्वर ने प्रगणकों को निर्देश दिया कि मकान सूचीकरण कार्य पूरी सतर्कता और शुद्धता के साथ करें, ताकि किसी भी परिवार या मकान का विवरण छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, इसलिए इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।