Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज विकास दौरा, तीन राज्यों को मिलेंगी हजारों करोड़ की परियोजनाएं

नेशनल डेस्क ,श्वेता प्रिया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (17 जुलाई) को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे लगभग ₹25,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य रेल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

सुबह 11 बजे हरियाणा पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:00 बजे हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां वे देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद 11:30 बजे जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।

चंडीगढ़ और पंजाब में भी कार्यक्रम

इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर 1:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में वे पंजाब के जालंधर पहुंचकर रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, नई रेल परियोजनाओं और राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।

रोजगार और कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

केंद्र सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार के नए अवसर और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। साथ ही लोगों को आधुनिक परिवहन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।