लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा प्रशिक्षण के दूसरे दिन, रविवार को दारौंदा उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान बताया गया कि प्रत्येक भवन के मुख्य द्वार या प्रवेश द्वार पर भवन संख्या के साथ-साथ उस भवन में स्थित कुल जनगणना मकानों की संख्या स्पष्ट रूप से अंकित की जानी अनिवार्य है।
प्रशिक्षकों ने चित्र-17 के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार निर्धारित बॉक्स में भवन संख्या और मकानों की कुल संख्या लिखी जाएगी, ताकि सर्वेक्षण के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो। अधिकारियों ने कहा कि सही एवं स्पष्ट अंकन से जनगणना कार्य में पारदर्शिता बनी रहेगी और डेटा संकलन में आसानी होगी। प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित कर्मियों को यह भी बताया गया कि चिन्हांकन कार्य के दौरान साफ-सफाई, पठनीयता एवं निर्धारित प्रारूप का विशेष ध्यान रखें। साथ ही, जनगणना कार्य को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया।







