Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

फाल्टा विधानसभा में पुनर्मतदान के दौरान रिकॉर्ड वोटिंग, दोपहर 3 बजे तक 74% से ज्यादा मतदान

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे पुनर्मतदान के दौरान गुरुवार दोपहर तीन बजे तक 74.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई है। फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2.36 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1,21,300 पुरुष, 1,15,135 महिलाएं और नौ उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं।

गौरतलब है कि 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान मिली शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया था। आरोप लगाए गए थे कि कई मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM में भाजपा उम्मीदवार का नाम और चुनाव चिह्न कथित रूप से टेप और अन्य चीजों से ढका गया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद आयोग ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का निर्देश दिया था।

खंडालिया हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 252 पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। अब तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहने की बात कही गई है।

मतदान के दौरान पूरे क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 35 कंपनियां तैनात की गई हैं। चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में मतदान प्रक्रिया कराई जा रही है।

इस बीच, फाल्टा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान मतदान से कुछ दिन पहले चुनावी मुकाबले से खुद को अलग कर चुके हैं। बताया गया कि मतदान के दौरान उनका आवास और स्थानीय पार्टी कार्यालय बंद मिला। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले चुनावों में उन्हें मतदान करने से रोका गया था।