लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा. थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में बीती रात चोरों ने बंद कमरे की ताला तोड़ कर ज्वेलरी सहित लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली है.
इस संबंध में पीड़ित रंजू कुमारी सिंह ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर प्राथमिक की दर्ज कराई है उन्होंने अपने दिए आवेदन में कहा है कि रात्रि के समय खाना खाकर अपने पुराने वाले घर पर सोने के लिए चली गई. जब मैं सुबह 5:00 बजे उठ कर आई तो देख की मेरे सभी घर के दरवाजे खुले है. उसमें लगे ताले टूटे हुए है. सीसीटीवी कैमरा क्षति ग्रस्त कर दिए गए है. घर के अंदर देखी तो ज्वेलरी, जमीन के दस्तावेज, कीमती कपड़े, नगदी रुपए समेत कई अन्य चीज नहीं थे. इसके बाद इसकी सूचना थाना को दी और थाना पहुंचकर मामले की जांच की. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन मिल चुका है, प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.







