बच्चों को विद्यालय में मिलती है अच्छी शिक्षा -बीडीओ। बीडीओ ने कि विद्यालय का उद्धघाटन
लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सिवान दरौदा प्रखंड के बालबंगरा गांव के समीप स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक स्कूल का उद्धघाटन दरौदा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फिता काट कर किया।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों को विद्यालय में अच्छी शिक्षा मिलती है।
इस ग्रामीण क्षेत्र में इसतरह के विद्यालय खुलने से गांव के बच्चे सब को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र एंव राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कदम उठा रहे हैं. जिससे बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं । समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल के डायरेक्टर दिलीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के लिए वाद यंत्र,कम्पुटर,खेल का उपकरण की व्यवस्था की गई है जिससे बच्चों को पठन पाठन में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आज कल के बच्चे ही देश के कर्णधार है।ये आगे चलकर बड़े पदों पर पहुंचे यही हमलोगों की शुभकामनाएं है।वही विद्यालय के निदेशक दिलीप कुमार उपाध्याय ने गणमान्य लोगों को पौधा देकर स्वागत किया। इस उद्घाटन समारोह में स्कूल के डायरेक्टर दिलीप उपाध्याय, अनूप सिंह, दिलीप सिंह, अमरेश सिंह,शिवम कुमार, मनोरंजन द्विवेदी, के अलावे सैकड़ो लोग मौजूद रहे।







