Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बस ने बाईक सवार दो युवक को रौंदा एक की दर्दनाक मौत ,एक घायल

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

सीवान/दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती पेट्रोल पंप के समीप रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब गजराज बस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्वजनों में कोहराम छा गया।

मृतक की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के मछौती गांव निवासी अच्छे लाल राम के 20 वर्षीय पुत्र प्रतोष कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान उसी गांव के विजय भगत के पुत्र राजू कुमार प्रसाद के रूप में हुई है, जिनका इलाज दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दारौंदा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धनौती पेट्रोल पंप के पास सिवान की ओर से तेज गति से आ रही गजराज बस, जो सिवान से बोकारो जा रही थी, धनौती पेट्रोल पंप के पास ट्रक का ओवरटेक करने के दौरान बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बस ने बाइक सवार को बाइक सहित 100 मीटर तक घसीटते लेकर चली गई जबकि दोनों सवार को नीचे से निकाला गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजू कुमार प्रसाद का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 
हादसे के दौरान बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग बस से उतरकर इधर-उधर भागने लगे। मौके का फायदा उठाकर बस चालक और खलासी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सड़क दुर्घटना में मृतक के पिता अच्छेलाल राम बिहार पुलिस में एसआई थे। उनकी वर्ष 2009 में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। वर्तमान में मृतक के बड़े भाई बिहार पुलिस में कार्यरत है। मृतक प्रियतोष 4 भाई व 3 बहनों में सबसे छोटे है। घटना की सूचना मिलने के बाद मां रामावती देवी के साथ-साथ भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। इस संबंध में दारौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि सभी बिन्दुओ पर जांच की जा रही है, घायल का भी इलाज चल रहा है, चालक, खलासी, बस के बारे में जानकारी ली जा रही है,