लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान: दारौंदा थाना क्षेत्र के बालबंगरा गांव में दलान में खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी हो गई। घटना 19 मई 2026 की रात की बताई जा रही है। इस मामले में बालबंगरा निवासी पंकज कुमार ने दारौंदा थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आवेदन में बताया गया है कि उनकी मोटरसाइकिल दलान में खड़ी थी। सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस संबंध में दारौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।







