Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार की बहू बनी जापानी मारिया

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

मधेपुरा। जिले के रौता गांव में जापानी बहू की एंट्री गांव वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। इंजीनियर राहुल कुमार ने जापान की मारिया संग विवाह कर अंतरराष्ट्रीय प्रेम कहानी को अंजाम तक पहुंचाया। जैसे ही राहुल अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचे, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

बिहार के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुरैनी प्रखंड स्थित रौता गांव के निवासी राहुल कुमार की प्रेम कहानी जापान से शुरू होकर बिहार तक पहुंची है। राहुल जापान में 2020 से होंडा कंपनी में सीनियर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं। वहीं मारिया भी टोक्यो की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं। नौकरी के दौरान हुई मुलाकात दोस्ती में बदल गई और समय के साथ दोनों एक-दूसरे के करीब आते गए।

लंबे समय तक समझने और रिश्ते को मजबूत करने के बाद जब दोनों परिवार राज़ी हुए तो राहुल और मारिया ने टोक्यो में सादगी से शादी कर ली। विवाह के बाद दंपती पहली बार अपने गांव पहुंचे, जहां मारिया को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ग्रामीणों के अनुसार मारिया भारतीय संस्कृति के प्रति काफी उत्सुक दिखीं। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रणाम किया और पारंपरिक अभिवादन से लोगों का दिल जीत लिया। उनकी सरलता और विनम्रता की पूरे गांव में चर्चा है। ग्रामीण विदेशी बहू के साथ फोटो लेने और बातचीत करने को उत्साहित दिखे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह शादी गांव के लिए गर्व की बात है। विदेशी बहू के स्वागत की खुशी पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रही है।