Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार की बेटियों पर टिप्पणी मामला: मंत्री पति को कोर्ट का नोटिस

स्टेट डेस्क,आर्या कुमारी।

मुजफ्फरपुर: बिहार की बेटियों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ न्यायालय ने नोटिस जारी किया है। इस प्रकरण में अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 26 फरवरी निर्धारित की है।

यह कार्रवाई लहलादपुर पताही निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा द्वारा दायर परिवाद पर हुई है। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम (पश्चिम) की अदालत ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद आरोपित को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

परिवाद के अनुसार, दो और तीन जनवरी को इंटरनेट मीडिया पर गिरधारी लाल साहू का एक कथित बयान प्रसारित हुआ था, जिसमें बिहार की लड़कियों को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि इस बयान से न केवल बिहार की महिलाओं और बेटियों की गरिमा को ठेस पहुंची, बल्कि समाज में आक्रोश और तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हुई।

परिवादी ने अदालत को बताया कि उक्त बयान को समाचार पत्रों और टीवी चैनलों पर देखकर उन्होंने स्वयं को अपमानित महसूस किया। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी स्त्री समाज की मर्यादा को आघात पहुंचाने वाली है। इसी आधार पर उन्होंने न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की थी।