Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार की मिट्टी से बनी PM Modi की प्रतिमा: मोतिहारी में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार की 10 घंटे की अनूठी कलाकृति वायरल

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोतिहारी दौरे से पहले अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक खास कलाकृति तैयार की है। उन्होंने बिहार की मिट्टी का इस्तेमाल कर पीएम मोदी की एक फीट ऊंची मूर्ति बनाई है, जिसे बनाने में उन्हें करीब 10 घंटे लगे। मूर्ति पर ‘Welcome to Bihar Modi Ji’ संदेश भी उकेरा गया है।

पीएम मोदी 18 जुलाई को मोतिहारी के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला चंपारण दौरा है। इससे पहले वे 20 जून को सीवान में रैली कर चुके हैं।

मधुरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री का चंपारण आगमन उनके लिए गौरव का क्षण है। वे हर बार पीएम मोदी के बिहार दौरे पर अपनी कला के माध्यम से स्वागत करते हैं। इससे पहले वे पीपल के पत्तों और रेत से पीएम की तस्वीरें बना चुके हैं। इस बार बिहार की मिट्टी से मूर्ति बनाकर अपनी कला को एक नई दिशा दी है।

उनकी यह कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे खूब साझा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पार्टी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।