लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान: दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने पटना प्रवास के दौरान बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात की.
इस दौरान उन्होंने नेताओं को गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. हैप्पी यादव ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात कर नई सरकार के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि नए मंत्रिमंडल के गठन से बिहार में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और राज्य में चौमुखी विकास को बढ़ावा मिलेगा.







