Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार के सरकारी स्कूलों में 2 से 21 जून तक गर्मी छुट्टी, प्रधानाध्यापकों को रहना होगा उपस्थित

पटना |
बिहार सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 2 जून से 21 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। यह फैसला छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

छुट्टी के दौरान विद्यालयों में कक्षाएं स्थगित रहेंगी और छात्रों एवं शिक्षकों को विद्यालय आने से छूट रहेगी। हालांकि, प्रधानाध्यापकों को प्रतिदिन विद्यालय पहुंचना होगा और प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करना अनिवार्य किया गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों के दौरान सरकारी आदेशों, वित्तीय प्रबंधन और आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रधानाध्यापक की उपस्थिति आवश्यक होगी। विशेष परिस्थितियों में वे शिक्षकों को भी सहायता हेतु बुला सकते हैं।

ईद-उल-अधा और कबीर जयंती भी अवकाश में शामिल

इस 20 दिवसीय गर्मी अवकाश में 10 जून को ईद-उल-अधा और कबीर जयंती जैसे पर्व भी शामिल हैं। 22 जून को रविवार होने के कारण स्कूल 23 जून 2025 से दोबारा खुलेंगे और नियमित कक्षाएं पुनः आरंभ होंगी।

छात्रों को दिए गए व्यावहारिक असाइनमेंट

शिक्षा विभाग ने छुट्टियों को केवल विश्राम का समय न बनाकर छात्रों के लिए शैक्षणिक रूप से उपयोगी बनाने की पहल की है। कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को व्यावहारिक असाइनमेंट दिए गए हैं। इनमें किसानों का साक्षात्कार लेना, दही जमाने की प्रक्रिया समझना जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं, जो बच्चों को जीवन से जोड़ने वाले अनुभव प्रदान करेंगी।

शिक्षा विभाग की इस पहल को शिक्षा विशेषज्ञों द्वारा सकारात्मक और नवाचारी कदम बताया गया है। यह अवकाश केवल विश्राम का समय नहीं, बल्कि बच्चों के लिए अनौपचारिक और व्यावहारिक शिक्षा का भी अवसर बनेगा।