Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार दिवस : ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर होगा समाज कल्याण विभाग का पवेलियन

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना।

- विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेगी, लोगों को दी जाएगी इसकी समुचित जानकारी ⁠

पटना, इस बार बिहार दिवस के मौके पर ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम के अंतर्गत अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की तरफ से महिला एवं बाल विकास निगम को नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है।
    
 गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाली विभिन्न इकाइयों की तरफ से उनकी योजनाओं, उपलब्धियों एवं सेवाओं के प्रदर्शन के लिए थीम-आधारित पवेलियन/स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इन पवेलियनों के जरिए आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा विभाग के पलेवियन में इस बार सूबे की पारंपरिक कलाओं मसलन लहठी एवं सुजनी कलाओं का प्रदर्शन करने के साथ-साथ महिला उद्यमियों के उत्पादों का प्रदर्शन-सह-विपणन करने के लिए भी पर्याप्त स्थल उपलब्ध कराया गया है।
     
 विभाग की इकाईयों में समाज कल्याण निदेशालय, आई.सी.डी.एस. निदेशालय, राज्य आयुक्त निशक्तता (दिव्यांगजन) कार्यालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पूअर एंड सोशल वेलफेयर (सक्षम) एवं राज्य बाल संरक्षण समिति आयोजन में शामिल रहेंगे।
      
महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से राज्य की विकास यात्रा, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।