Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार पुलिस को 1218 नए दरोगा मिले, 3 ट्रांसजेंडर भी शामिल

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

राजगीर: बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में शनिवार को आयोजित दीक्षांत परेड समारोह के दौरान राज्य को 1218 नए दरोगा मिले। इस बैच की खास बात यह रही कि इसमें 3 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जो बिहार में समावेशी और समान अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

2023 बैच के तहत कुल 779 पुरुष और 436 महिला प्रशिक्षु दरोगा ने अपने पद की शपथ ली। समाज की पारंपरिक सीमाओं को तोड़ते हुए बंटी कुमार, मधु कश्यप और रॉनित झा ने सब-इंस्पेक्टर बनकर इतिहास रचा, जिसे देख परेड समारोह के दौरान भावुक पल भी देखने को मिले।

दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। अंकित कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिस्टल और बैटन देकर सम्मानित किया, जबकि रूपेश कुमार को तलवार भेंट की गई। महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए बेतिया की मीना कुमारी ने बेस्ट परेड कमांडर का पुरस्कार अपने नाम किया।

समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी और श्रवण कुमार भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षु दारोगाओं से सलामी ली, जिससे समारोह का माहौल और भी गौरवपूर्ण बन गया।