Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में अपराध पर तेजस्वी का वार, सरकार पर गंभीर आरोप

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बेगूसराय। बिहार में बढ़ते अपराध और हालिया हत्याकांडों को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और सरकार इस मोर्चे पर असफल साबित हो रही है।

अपने दौरे के दौरान तेजस्वी यादव ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली गांव पहुंचकर हाल ही में मारे गए वकील अहमद के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

इसके बाद उन्होंने केशावे गांव जाकर मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह की माता पार्वती देवी के श्राद्ध कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने अररिया में हुई हत्या को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं राज्य में असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जोगबनी निवासी मो. नबी हुसैन की हत्या किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकती है, जिससे सामाजिक तनाव बढ़ रहा है।

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और प्रशासन उन पर लगाम लगाने में नाकाम है। उनके मुताबिक, राज्य में हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता में भय का माहौल है।

इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टर और दवाओं की कमी है, जबकि स्कूलों में शिक्षकों का अभाव और शिक्षा की गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है।

तेजस्वी यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि आम लोग इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि सरकार इन पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा न मिलने पर भी नाराजगी जताई और प्रशासनिक तंत्र को कमजोर बताते हुए सुधार की मांग की।