Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में फिर NDA की सरकार बनेगी : सम्राट चौधरी

स्टेट डेस्क |

सीवान: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता विकास, सुशासन और स्थिरता चाहती है, और यही कारण है कि प्रदेश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। श्री चौधरी शनिवार को सीवान की पावन धरती पर आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने एनडीए के प्रति जनता के अपार समर्थन और विश्वास को प्रदर्शित किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को समृद्ध, सुरक्षित और विकसित राज्य बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। जनता का यह उत्साह साबित करता है कि बिहार अब जाति और परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति को अपना रहा है।

जनसभा में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंच पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

अपने संबोधन के अंत में सम्राट चौधरी ने कहा: “आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बिहार के निर्माण के लिए एनडीए को एक बार फिर भारी समर्थन दें।”