Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीएलओ के मानदेय भुगतान को लेकर बीडीओ ने बैंक शाखा को निर्देश जारी किया

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बीएलओ के मानदेय भुगतान एवं विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 से जुड़े कर्मियों के पारिश्रमिक भुगतान को लेकर केनरा बैंक, दरौंदा शाखा को निर्देश जारी किया गया है।

बैंक को पत्र भेजकर संबंधित कर्मियों के खाते में राशि NEFT/RTGS के माध्यम से स्थानांतरित करने को कहा गया है।
जारी पत्र में उल्लेख है कि सितंबर 2025 से फरवरी 2026 तक कार्यरत बीएलओ के मानदेय के साथ-साथ विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में कार्यरत नए बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के एकमुश्त भुगतान के लिए कुल दो चेक संलग्न किए गए हैं। इसमें चेक संख्या 320457 के माध्यम से 63 हजार 956 रुपये 20 पैसे तथा चेक संख्या 320458 के माध्यम से 12 लाख 79 हजार 728 रुपये 60 पैसे की राशि बैंक को उपलब्ध कराई गई है।

बीडीओ ने बैंक प्रबंधक से अनुरोध किया है कि संलग्न सलाहपत्र के कॉलम संख्या 11 में अंकित खातों में राशि का हस्तांतरण करते हुए इसकी सूचना कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं। वहीं, प्रखंड नाजीर को दोनों चेक निर्गत कर बैंक को सुपुर्द करने का निर्देश दिया गया है।