Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीपीएस कॉलेज में 12वीं के विद्यार्थियों की भव्य विदाई

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

एसएसपी कोईराला ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

रक्सौल / बीरगंज | बीरगंज महानगरपालिका–9, रानीघाट स्थित बीपीएस +2 कॉलेज द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भावपूर्ण विदाई दी गई। होटल बिस्वा में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के छात्रों के सम्मान एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया।
पर्सा जिले के एसएसपी शान्तिराज कोईराला की प्रमुख आतिथ्यता में सम्पन्न कार्यक्रम बीपीएस +2 कॉलेज के एकेडमिक डायरेक्टर दीपक पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख अतिथि एसएसपी कोईराला एवं कॉलेज के डायरेक्टरों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत कर औपचारिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत-संगीत एवं नाटक ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक एवं भावनात्मक बना दिया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमुख अतिथि एसएसपी शान्तिराज कोईराला ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, उच्च नैतिकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “आज का युवा ही देश का भविष्य है, इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।”

वहीं कॉलेज के एकेडमिक डायरेक्टर दीपक पटेल ने विदाई ले रहे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासित वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज के डायरेक्टर संदीप कुशवाहा, हरिन्द्र कुशवाहा, दिपेन्द्र कानु, दीपक खत्री, शुभम तुल्स्यान तथा लालबाबु सिंह की उपस्थिति रही। इसके अलावा विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक, पत्रकार एवं समाज के विभिन्न क्षेत्र के व्यक्तित्वों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के बीच शुभकामना आदान-प्रदान एवं सामूहिक तस्वीर के साथ किया गया।