लोकल डेस्क, ऋषि राज।
रक्सौल / बीरगंज: वीरगंज जेसीज के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम “जेसीज सप्ताह” के अंतर्गत पहले कार्यक्रम के रूप में शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम बीरगंज जेसीज के सचिवालय प्रांगण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्ष 2026 के अध्यक्ष जेसी रविन्द्र श्रेष्ठ ने की, जबकि संस्थापक अध्यक्ष जेसीआई सीनेटर पशुपति विक्रम शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जेसी मधु राणा, जेसी उषा शाह, सीनेटर निशान कुमार लामिछाने, सीनेटर गणेशमान श्रेष्ठ तथा सीनेटर संतोष खनाल सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रही। विक्रम संवत् हिन्दू नववर्ष 2083 के अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि पशुपति विक्रम शाह ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए देश-विदेश में शांति की कामना की। साथ ही उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों में क्रमिक सुधार होने का विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संयोजन संस्थान के उपाध्यक्ष जेसी रोशन दास थारु ने किया, जबकि संचालन सह-महासचिव जेसी अंकिता कुशवाहा ने किया।







