लोकल डेस्क, ऋषि राज।
रक्सौल / बीरगंज बीरगंज के आदर्शनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘जेन जी पर्सा’ का गठन करते हुए महादेव प्रसाद कुर्मी को संयोजक चुना गया। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 100 जेन जी युवाओं की भागीदारी रही।
कार्यक्रम में प्रमुख सलाहकार बिरेन्द्र कंठ के संयोजकत्व में 11 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया। नवगठित समिति का उद्देश्य युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना और सामाजिक गतिविधियों को सशक्त बनाना बताया गया। इस अवसर पर जेन शहीद असाब आलम के भाई मुराद आलम तथा गंभीर रूप से घायल रियाजुल हक मियां को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जेन जी के विशाल पटेल, ज्ञानेंद्र मंडल, यादव, प्रतीक पटेल, शेख मुमताज सहित अन्य की उपस्थिति रही। वहीं सलाहकारों में सुशील पटेल, रणदीप श्रीवास्तव, शेख जम्सेद, विजय पटेल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम का संचालन जावेद इकबाल हैदर ने किया।






