Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज में वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने की बैठक :अभिलाष गुप्ता

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

रक्सौल / बीरगंज नेपाल सरकार के वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले ने बीरगंज के उद्योगपतियों और व्यवसायियों के साथ व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत संवाद किया। बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योगपति, व्यवसायी, नागरिक अगुवा तथा पत्रकारों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

कार्यक्रम में व्यवसायियों की समस्याएं और सुझाव सुनने के बाद मंत्री वाग्ले ने कहा कि आगामी आर्थिक वर्ष 2027-2028 के बजट निर्माण से पहले निजी क्षेत्र की राय समझने के लिए उन्होंने बीरगंज से संवाद शुरू किया है। उन्होंने बताया कि सरकार निजी क्षेत्र की भावनाओं के अनुरूप नीतियां बनाने की दिशा में काम कर रही है। 

कुछ कानूनों को तत्काल समाप्त किया गया है और इसे “ट्रेलर” बताते हुए उन्होंने आगे और सुधार आने के संकेत दिए।
मंत्री वाग्ले ने जनता द्वारा दिए गए जनादेश को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि अतीत में नेपाली कांग्रेस और वामपंथी दलों ने राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन आर्थिक विकास के क्षेत्र में अपेक्षित उपलब्धि हासिल नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि सही नीति और नीयत होने पर बहुत कुछ संभव है और सरकार सुशासन, पारदर्शिता तथा आर्थिक सुधार पर केंद्रित है।

उन्होंने निजी क्षेत्र को सहज वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अब किसी भी कार्य के लिए घूस या “सेटिंग” की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रोजगार सृजन में निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए उन्होंने इसे कानूनी रूप से प्रोत्साहित करने की नीति अपनाने की बात कही।

मंत्री वाग्ले ने कर का बोझ कम करने, कानूनी जटिलताओं को घटाने तथा कानूनों को व्यवस्थित करने के प्रति सरकार की गंभीरता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश को आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाना और सुशासन स्थापित करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है तथा अब सीमित समूह नीति पर कब्जा नहीं कर पाएंगे।
कार्यक्रम हरि प्रसाद गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उद्योगपतियों, व्यवसायियों, नागरिक अगुवाओं और पत्रकारों ने अपने-अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत किए। साथ ही हरि पन्त की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान बीरगंज के निजी क्षेत्र और विभिन्न संगठनों से प्राप्त सुझावों का संकलन तैयार कर संघ के अध्यक्ष गौतम ने वित्त मंत्री वाग्ले को सौंपा।
इससे पहले मंत्री वाग्ले ने वीरगंज–सिरसिया स्थित ड्राई पोर्ट कस्टम तथा आईसीपी कस्टम कार्यालय का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कस्टम व्यवस्था में सुधार के विषय पर कर्मचारियों के साथ चर्चा करते हुए सेवा को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।