Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज: विश्व सड़क सुरक्षा सप्ताह में रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगा

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल: विश्व सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर बीरगंज में दुर्घटना न्यूनीकरण के उद्देश्य से रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाने का जनचेतना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

“दुर्घटना न्यूनीकरण में हम सभी की सहभागिता और प्रतिबद्धता” नारों के साथ यह अभियान माइस्थान से घंटाघर चौक तक चलाया गया।कार्यक्रम का आयोजन बीरगंज युवा समाज द्वारा तथा जिला ट्राफिक प्रहरी कार्यालय पर्सा और बड़ा प्रहरी कार्यालय बिर्ता के संयुक्त सहयोग में किया गया। इस दौरान विशेष रूप से बिना लाइट वाली साइकिलों एवं अन्य वाहनों पर रात में आसानी से दिखाई देने वाले रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाए गए। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इससे रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।कार्यक्रम बीरगंज युवा समाज के अध्यक्ष संजीव थापा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इसमें बड़ा प्रहरी कार्यालय बिर्ता के प्रमुख प्रहरी निरीक्षक बिक्रम सुवेदी तथा जिला ट्राफिक प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रमुख प्रहरी निरीक्षक युवराज कटवाल की सहभागिता रही।इसके अलावा बीरगंज युवा समाज के सलाहकार मार्टिन मोक्तान, बीरगंज कपड़ा बैंक के अध्यक्ष लालबाबु सिंह, संस्था की उपाध्यक्ष अस्मिता गौतम, सचिव विनोद धिमाल सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्राफिक प्रहरी प्रमुख युवराज कटवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटना कम करने के लिए सरकारी निकायों के साथ नागरिक समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने कहा, “यदि वाहन चालक, पैदल यात्री और आम नागरिक ट्राफिक नियमों का पालन करें, तो दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

ऐसे जनचेतना कार्यक्रम प्रभावी साबित होते हैं।”वहीं बड़ा प्रहरी कार्यालय बिर्ता के प्रमुख बिक्रम सुवेदी ने सड़क सुरक्षा में युवाओं की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।बीरगंज युवा समाज के अध्यक्ष संजीव थापा ने बताया कि समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है और आने वाले दिनों में भी ऐसे सामाजिक अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा। सभी ने एक सुर से कहा कि ईश्वर की सबसे उत्कृष्ट रचना मानव जीवन ही है, इसको हर हाल में सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास जारी रखना होगा।विश्व सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रक्सौल एवं भारत विकास परिषद् , रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल सर्राफ ने भी ऐसे सार्थक आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।