Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बुकिंग के 3 से 4 दिनों के भीतर हो रही है रसोई गैस की होम डिलीवरी:मंत्री

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

 -घरेलू गैस उपभोक्ता अब घर बैठे ऐप के जरिए करवा सकते हैं केवाईसी
-गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए राज्य भर में छापेमारी जारी
-अब तक कुल 25,560 निरीक्षण, जिनमें 1662 सिलेंडर जब्त और 114 एफआईआर दर्ज

पटना, वैश्विक ऊर्जा संकट के वर्तमान परिदृश्य के बावजूद राज्य में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति मांग के अनुरूप सुचारु रूप से की जा रही है। उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग के बाद 3 से 4 दिनों के भीतर घरेलू सिलेंडर की होम डिलीवरी पूर्ववत की जा रही है, जिससे एजेंसियों पर भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए केवाईसी प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल कर दी गई है, जिसे इंडियन ऑयल वन, हेलो बीपीसीएल और एचपी पे ऐप के माध्यम से घर बैठे किया जा सकता है।
                
ये बातें बुधवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, कालाबाजारी और व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ राज्यभर में व्यापक छापेमारी अभियान चल रहा है। अब तक 25,560 निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें 1662 सिलेंडर जब्त और 114 प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय है।

करीब एक लाख घरों में पीएनजी सेवा

मंत्री ने बताया कि राज्य में 99,346 घरों में पीएनजी कनेक्शन चालू हैं, जबकि 55,025 घर कनेक्शन के लिए तैयार हैं। लगभग 3.39 लाख घरों में इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित हो चुका है। पिछले वर्ष पीएनजी कनेक्शन की गति 3,000–3,500 प्रति माह थी, जो मार्च 2026 में बढ़कर 8,000 प्रति माह हो गई है। 17 जिलों में पाइपलाइन से गैस आपूर्ति हो रही है।
           
उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में 31 मार्च 2026 तक 36.85 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध 36.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद 5,40,474 किसानों से की गई, जिस पर 8,807.47 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। रबी विपणन मौसम 2026-27 में 01 अप्रैल 2026 से सभी जिलों में गेहूं की खरीद शुरू है, जबकि मसूर की खरीद 10 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि शादियों में गैस सिलेंडर की कमी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सभी को समान संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रवासी मजदूरों को 5 किलो का रसोई गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।
      
इस अवसर पर विभाग के निदेशक-सह-विशेष सचिव, उपभोक्ता संरक्षण निदेशालय विभूति रंजन चौधरी, विशेष सचिव उपेन्द्र कुमार तथा प्रबंध निदेशक बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम सुनील कुमार उपस्थित रहे।