Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बेतिया GMCH में बुज़ुर्ग का शव घसीटते ले गए, स्ट्रेचर तक नहीं मिला

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

बिहार के बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (GMCH) से शव के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो सामने आया है। इसमें दो लोग एक बुज़ुर्ग का शव सीढ़ियों से घसीटकर ले जाते दिख रहे हैं। शव पर कपड़े नहीं हैं और आसपास मौजूद लोग भी उन्हें रोकते नजर नहीं आते। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल ने जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी कैलाश प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह शुक्रवार से लापता थे। 11 अगस्त को पुलिस ने उनका शव एक गड्ढे से बरामद किया, जो पूरी तरह सड़ चुका था और जिसकी तुरंत पहचान संभव नहीं थी। बाद में अस्पताल में उनके बेटे ने पहचान की।

रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमॉर्टम विभाग पहली मंजिल पर है, लेकिन शव को ऊपर ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं था। इस कारण दो लोग शव को पैरों से पकड़कर सीढ़ियों से घसीटते हुए मॉर्चरी तक ले गए। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग अस्पताल कर्मचारी थे या नहीं।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा भारती ने बताया कि फॉरेंसिक विभाग के अध्यक्ष से पूछताछ में पता चला कि कर्मियों के पहुंचने से पहले ही शव वहां रख दिया गया था। शव लाने वालों की पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई होगी।