Ad Image
Ad Image
तमिलनाडु के द. विरुधूनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 21 की मौत 8 घायल || हताश प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास किया: खरगे || विपक्ष की महिला आरक्षण रोकने की साजिश, आधी आबादी को हक दिलाएंगे: PM मोदी || हॉर्मुज में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी, दिल्ली ने ईरानी राजदूत को तलब किया || अंतर्राष्ट्रीय कानून अनुपालन की यूरोपीय संघ की अपील को ईरान ने पाखंड बताया || राष्ट्रपति ट्रंप ने तरनजीत संधू को दिल्ली का उप राज्यपाल बनने पर दी बधाई || सम्पूर्ण देश की विधायिका में आज से 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून लागू || पटना: CM सम्राट चौधरी ने जन प्रतिनिधियों और अन्य से की शिष्टाचार भेंट || इजरायल और लेबनान के बीच आज से 10 दिनों के लिए सीजफायर लागू || बसपा सुप्रीमो मायावती का आरक्षण को लेकर कांग्रेस और सपा पर हमला

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बैरिया स्थित पाटलिपुत्र बस स्टैंड में बनेगा नया फ्यूल स्टेशन, प्रक्रिया चालू

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

- सीएनजी, इलेक्ट्रिक पेट्रोल व डीजल ईंधन की सुविधा अब एक ही छत के नीचे 
- बस स्टैंड के विस्तार के लिए भी 5 एकड़ जमीन का किया जा रहा अधिग्रहण 

-  जियो बीपी फ्यूल पम्प व विस्तार के लिए नापी कर बांटी जा रही जमीन 
 - यात्रियों के लिए गर्मियों में लगाये गये 4 प्याऊ 

पटना राजधानी के बैरिया स्थित पाटलिपुत्र बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए नयी व्यवस्था शुरू की जा रही है। जिससे अब एक ही छत के नीचे बस स्टैंड से चलने वाले वाहनों को इलेक्ट्रिक, सीएनजी पेट्रोल व डीजल सभी तरह के ईंधन डलवाने के जियो बीपी पंप की व्यवस्था की जा रही है। इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए बस स्टैंड के स्टैंडिंग कमिटी अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को बुडको व जिला प्रशासन की टीम द्वारा नापी व निरीक्षण का काम किया जा रहा है। जिससे यात्रियों व सवारी गाड़ियों को आसानी से ईंधन भराने के लिए उचित व्यवस्था की जा सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि बस स्टैंड में बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए 5 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। जिससे भविष्य में बसों की संख्या बढ़ने के बाद भी भीड़-भाड़ की परिस्थिति नहीं उत्पन्न हो। 

गर्मियों में यात्रियों के लिए लगाये गये पेयजल व्यवस्था का किया गया विस्तार

स्टैंडिंग कमिटी सदस्यों ने कहा कि गर्मियों में यात्रियों के लिए खास निशुल्क पेयजल की व्यवस्था का विस्तार किया गया है। जिसके तहत 4 प्याऊ लगाये गये है। बता दें कि बस स्टैंड में चार वाटर एटीएम व्यवस्थित रूप से पूर्व ही लगाये जा चुके है। इसके अलावा शुद्ध जल के लिए 26 नलों की सुविधा भी सुचारू रूप से बहाल कर दी गयी है। वहीं स्टैंड में यात्रियों के बैठने के लिए 150 सीटों व पंखे की व्यवस्था किया गया है। रोजाना इस बस पड़ाव से 700-800 बसों का संचालन हो रहा है। बस स्टैंड विस्तार के लिए निरीक्षण करने वाली टीम का नेतृत्व प्रबंधक सह सचिव सुनील कुमार, नगर प्रबंधक पंकज कुमार व एजेंसी प्रबंधक सुधीर कुमार, अंकुर कश्यप, राजीव कुमार समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।