Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ब्लेक लाइवली और जस्टिन बाल्डोनी के बीच ‘इट एंड्स विद अस’ विवाद खत्म, ट्रायल से पहले हुआ समझौता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा

हॉलीवुड की चर्चित फिल्म इट एंड्स विद अस को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। 

अभिनेत्री ब्लेक लाइवली और अभिनेता-निर्देशक जस्टिन बाल्डोनी ने आपसी सहमति से अपने कानूनी विवाद को ट्रायल से पहले ही सुलझा लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह समझौता उस समय हुआ जब मामला कोर्ट में सुनवाई के लिए जाने वाला था। दोनों पक्षों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे इस विवाद को समाप्त कर आगे बढ़ना चाहते हैं और एक सकारात्मक माहौल में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

यह विवाद साल 2024 में शुरू हुआ था, जब ब्लेक लाइवली ने फिल्म की शूटिंग के दौरान जस्टिन बाल्डोनी पर यौन उत्पीड़न और खराब कार्य वातावरण के आरोप लगाए थे। इसके जवाब में बाल्डोनी ने भी लाइवली और उनके पति पर मानहानि के आरोप लगाते हुए करोड़ों डॉलर का मुकदमा दायर किया था। 

हालांकि, कोर्ट ने समय-समय पर दोनों पक्षों के कई दावों को खारिज कर दिया था, जिससे मामला काफी कमजोर हो गया था। ट्रायल से पहले ही दोनों ने समझौते का रास्ता अपनाया और विवाद को खत्म कर दिया। 

अपने संयुक्त बयान में दोनों कलाकारों ने फिल्म के संदेश पर गर्व जताया, जो घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दे को सामने लाती है। उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करे और पीड़ितों को समर्थन मिले। 

फिलहाल इस समझौते की शर्तें सार्वजनिक नहीं की गई हैं, लेकिन इस फैसले को दोनों पक्षों के लिए एक नए शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। 

यह मामला हॉलीवुड के सबसे चर्चित विवादों में से एक रहा, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में कार्यस्थल के माहौल और प्रोफेशनल व्यवहार पर एक नई बहस को जन्म दिया।