लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौदा. थाना क्षेत्र के बगौरा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिस मामले में दोनों पक्ष से एक एक लोग को पुलिस ने जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह में विवाद हो गई.
विवाद के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए. जिसमें एक पक्ष से गुड्डन मियां वही दूसरे पक्ष से इरफान मियां घायल हो गए. घायल दोनों लोग इलाज कराने के बाद आवेदन देने के लिए थाना पहुंचे. इसके बाद थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों लोगों को जेल भेज दिया.







