Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर दी बधाई

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सिवान: युवा भाजपा नेता अभिषेक कुमार अप्पू ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी और असम के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्थानीय जिला परिसर में हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया।

इस अवसर पर भाजपा नेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जीत की खुशी साझा की और बधाइयों का आदान-प्रदान किया। इस मौके पर अभिषेक कुमार अप्पू ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास, सुरक्षा और सशक्त नेतृत्व के पक्ष में मजबूती से खड़ी है, जिसका स्पष्ट परिणाम इन चुनावों में देखने को मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं के प्रभाव से भाजपा को लगातार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। यह जीत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और राष्ट्र की एकता को सुदृढ़ करने का परिणाम है। भाजपा युवा नेता अभिषेक कुमार अप्पू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकारते हुए विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है। भाजपा संगठन निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है, जिससे लोगों का विश्वास और भी मजबूत हुआ है।