Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भाजपा प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से कार्यशाला में अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने जुटी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ।

सीवान/दरौदा. प्रखंड के पिपरा स्थित सरस्वती विवाह भवन में सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है, जिसका कोई औचित्य नहीं है. भाजपा प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से कार्यशालाएं आयोजित कर अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में जुटी है.

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान वैचारिक रूप से कार्यकर्ताओं को मजबूत करते हुए पार्टी के साथ जोड़ने का काम करता है. प्रशिक्षण के माध्यम से आपसी मेलजोल बढ़ाने, पार्टी की रीति-नीति जानने, संगठन के कार्यों एवं दायित्वों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. इसलिए कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि पार्टी प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित करती हैं, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों के लिए विभिन्न तरह से प्रशिक्षण दिए जाते हैं. प्रशिक्षण कार्यशालाओं में भाग लेना सभी का कर्तव्य है.

नेता उमेश सिंह ने कहा किसी भी परिस्थिति में आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा. केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार लगातार आमजन से जुड़ी सुविधाओं को पूर्ण करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है. जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान में भाग लेकर संगठन के कार्यों को अधिक तीव्र गति से संपूर्ण किया जा सकता है. इस दौरान जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, दीपू सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष कुंदन सिंह, मंडल बबलू सिंह अध्यक्ष अरुण भारती, उमेश साह,बजरंगबली सिंह, रामकृष्ण सिंह उर्फ काका,विजय सिंह, मनन मिश्रा, राधाकांत पाठक, बृजनंदन सिंह, अमित सिंह शैलेश सिंह, मनीष सिंह, मुन्ना सिंह,अशोक सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्तामौजूद थे.