Ad Image
Ad Image
ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारतीय राजनीति में नया अध्याय, PM मोदी ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में रहे कार्यकाल की बराबरी कर ली है और अब वह इस मामले में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उपलब्धि भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद से वह लगातार देश की बागडोर संभाल रहे हैं। उनके लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल ने 4,398 दिनों का आंकड़ा पार कर लिया है, जो पंडित जवाहरलाल नेहरू के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में रहे कार्यकाल के बराबर माना जाता है। इस प्रकार मोदी ने स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

पंडित जवाहरलाल नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करते रहे थे। हालांकि वह 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन उस समय देश में अंतरिम सरकार थी और वह निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नहीं बल्कि अंतरिम व्यवस्था के तहत पद पर आसीन थे। इसी कारण लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के कार्यकाल की गणना 1952 से की जाती है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ चुके हैं। इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री रहीं और उनका यह कार्यकाल 4,077 दिनों का था। बाद में वह वर्ष 1980 में दोबारा सत्ता में लौटी थीं, लेकिन उनका दूसरा कार्यकाल पहले वाले लगातार कार्यकाल की श्रेणी में शामिल नहीं माना जाता।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी का यह रिकॉर्ड केवल प्रधानमंत्री पद तक सीमित नहीं है। यदि उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में संयुक्त सार्वजनिक जीवन को देखा जाए तो वह नौ हजार दिनों से अधिक समय तक लगातार प्रशासनिक और राजनीतिक नेतृत्व की भूमिका निभा चुके हैं। इससे पहले वह लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और उसके बाद राष्ट्रीय राजनीति में लगातार सक्रिय नेतृत्व कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। लगातार तीन लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता तक पहुंचाने वाले वह स्वतंत्र भारत के चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लगातार तीसरे कार्यकाल की शुरुआत की थी, जिसे भाजपा और राजग के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना गया।

सूत्रों के अनुसार इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के लिए बधाई दी जाएगी। साथ ही उनकी इस उपलब्धि के सम्मान में एक विशेष प्रस्ताव भी पारित किए जाने की संभावना जताई जा रही है, जिसे राजग के लिए गौरवपूर्ण क्षण के रूप में देखा जा रहा है।