Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भूतपूर्व सैनिक सुभाष सिंह के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे विधायक व्यास सिंह।

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौदा. प्रखंड के रामसापुर गांव में एक भावुक वातावरण में सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक व समाजसेवी सुभाष सिंह के श्राद्ध संस्कार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने एकत्र होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके जीवन व कार्यों को स्मरण किया. श्राद्ध संस्कार कार्यक्रम में दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव, हरेश यादव, जनार्दन सिंह, उमेश चंद्र गिरि तथा सामाजिक कार्यकर्ता युगल किशोर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

सभी ने सुभाष सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने अपने संबोधन में सुभाष सिंह को एक अनुकरणीय सैनिक और समाज के सजग प्रहरी के रूप में याद किया. उन्होंने कहा कि श्री सिंह न केवल अपने कार्यों के लिए जाने जाते थे, बल्कि उन्होंने सामाजिक समरसता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की मिसाल भी कायम की थी. उनके सामाजिक सेवा से लाभान्वित सैकड़ों लोग आज विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे हैं और उनका जीवन उनके योगदान का साक्ष्य है. कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और उनके परिवार के सदस्यों ने भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और आगंतुकों का आभार जताया. इस अवसर पर गांव में एकत्र बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सुभाष सिंह को याद किया और उनके साथ अपने जुड़ाव को साझा किया.

पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भावनात्मक बना रहा. सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे समर्पित सैनिक व समाजसेवी की भूमिका समाज में अमूल्य होती है और उनकी स्मृति हमेशा प्रेरणा देती रहेगी. यह श्राद्ध कार्यक्रम समाज के हर वर्ग ने मिलकर एक समर्पित सैनिक को सच्ची श्रद्धांजलि दी. उनके बड़े लड़के विजय सिंह, छोटे लड़के अनिल सिंह ने आगंतुकों की सम्मान में खड़े रहें.