Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मछुआरों और मत्स्य विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है: विधायक व्यास सिंह

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: दारौंदा मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के अंतर्गत दरौंदा के सिरसांव में मछुआरों और मत्स्य विक्रेताओं को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक मत्स्य शिकार व विपणन किट एवं नावों का वितरण किया गया.

योजना का उद्देश्य मछुआरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. नाव, जाल और नापतौल मशीन पाकर  मछुआरों के चेहरे खिल उठे है. सरकार द्वारा मछुआरों की आजीविका को मजबूत बनाने की दिशा में पहल है. मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने चयनित लाभुकों के बीच मत्स्य शिकार व विपणन से जुड़ी सामग्री का वितरण किया. इस दौरान एक दर्जन मत्स्य शिकारमाही व विपणन किट और नाव व जाल का वितरण किया गया.

योजना का उद्देश्य और सामग्री

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य जिले के मछुआरों और मत्स्य विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आधुनिक और सुरक्षित तरीके से मत्स्य शिकार व विपणन का कार्य कर सकें. योजना के तहत मछुआरों को फेंका जाल, गिल नेट, हांडी, तराजू और इंसुलेटेड आइस बॉक्स जैसी आवश्यक सामग्री का एक संपूर्ण पैकेज उपलब्ध कराया गया है. इन किटों पर सरकार द्वारा शत-प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है.

मत्स्य उत्पादों की सुरक्षित मार्केटिंग

अधिकारियों ने कहा कि इस योजना से मत्स्य उत्पादों को जल स्रोतों से बाजार तक सुरक्षित और हाइजीनिक तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी. इससे मछली विक्रेता स्वच्छ तरीके से मछली की बिक्री कर सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और उन्हें रोजगार का अतिरिक्त साधन भी मिलेगा. साथ ही उपभोक्ताओं को ताजी, सुरक्षित और उचित मूल्य पर मछली उपलब्ध हो सकेगी. 
योजना का लाभ

बताया गया कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क किनारे, चौक-चौराहों तथा हाट-बाजारों में मत्स्य विपणन करने वाले मछुआरों व मत्स्य विक्रेताओं को चिन्हित कर योजना का लाभ दिया जाएगा. इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी समेत कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.