Ad Image
Ad Image
ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मणिपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी

इंफाल । मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान लगभग दो किलोग्राम संदिग्ध मॉर्फिन और 160 लीटर डीआईसी शराब बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, चुराचांदपुर जिले में अभियान चलाकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान टी. खोनेमफाई गांव की होडिनल्हिंग और उसी गांव की चिंगद्वाह के रूप में की गई है। उनके कब्जे से करीब दो किलोग्राम संदिग्ध मॉर्फिन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई 15 जून को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है और आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के सैप्रेमिना थाना क्षेत्र अंतर्गत गैमपीफाई नाका पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 160 लीटर डीआईसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राज्य में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।