Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मतगणना से पहले अनंत सिंह के घर जश्न की तैयारी

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बिहार चुनाव की मतगणना नजदीक आते ही उम्मीदवारों के खेमों में जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के आवास पर डेढ़ लाख लोगों की क्षमता वाले पंडाल सज चुके हैं और भोज की भी भव्य तैयारी चल रही है।

मतदान के बाद अब नतीजों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 14 नवंबर को जब ईवीएम खुलेंगे, तब तय होगा कि जनादेश किसके पक्ष में जाएगा। लेकिन उम्मीदवारों के समर्थकों ने पहले से ही जीत के भरोसे दावत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सूची में सबसे चर्चा में हैं मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह।

जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद हैं, लेकिन उनके समर्थक पूरी उत्साह से जश्न की तैयारियों में जुटे हैं। पटना के मॉल रोड स्थित विधायक निवास पर पंडाल लगाए गए हैं, जिनमें करीब डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

जानकारी के अनुसार, करीब चार लाख मिठाइयां और एक लाख रसगुल्ले बनाए जा रहे हैं। इसके लिए लगभग दो सौ क्विंटल दूध और डेढ़ क्विंटल खोवा मंगाया गया है। मेन्यू में पूड़ी, पुलाव, दाल और कई तरह की सब्जियां शामिल हैं। अनंत समर्थकों का कहना है कि “जीत के बाद 56 भोग की तैयारी की जा रही है।”

सिर्फ अनंत सिंह ही नहीं, कई अन्य उम्मीदवारों के समर्थक भी जीत का जश्न यादगार बनाने में जुटे हैं। मिठाई व्यवसायियों के मुताबिक, मतगणना के बाद सबसे ज्यादा मांग लड्डू की ही रहती है।