Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन अग्नि सुरक्षा जांच में सफल, जल्द शुरू होगा मेट्रो परिचालन

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना । 
मेट्रो स्टेशन पर अग्नि सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे बिहार अग्निशमन सेवा निदेशक व टीम 

अग्नि निरीक्षण के साथ सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को किया गया शामिल 

पटना, न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से जीरो माइल होते हुए मलाही पकड़ी तक मेट्रो रेल का परिचालन अब अपने अंतिम चरण है। अगले कुछ ही दिनों में भूतनाथ से आगे मलाही पकड़ी तक मेट्रो रेल का परिचालन शुरू होने वाला है। मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर बिहार अग्निशमन सेवा निदेशक और उनकी टीम ने बुधवार को मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर अग्नि सुरक्षा प्रणालियों का अंतिम निरीक्षण और परीक्षण किया। यह निरीक्षण पटना मेट्रो रेल निगम (पीएमआरसीएल) और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्युत उपकरणों के विनिर्देशों का गहन सत्यापन किया।

आपातकालीन स्थितियों के लिए तत्परता की पुष्टि करने के लिए धुआं पहचान प्रणाली, निकास मार्गों और निकासी योजनाओं की विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण के दौरान स्टेशन के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया गया, जिनमें प्रवेश और निकास बिंदु, पंप रूम, भूतल, कॉनकोर्स स्तर और प्लेटफार्म स्तर शामिल हैं। अग्नि सुरक्षा मानकों के पूर्ण अनुपालन और परिचालन तत्परता को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक घटक की सावधानीपूर्वक जांच की गई। बता दें कि यह निरीक्षण अग्नि सुरक्षा सत्यापन की अंतिम प्रक्रिया है, जो आगामी सीएमआरएस निरीक्षण और स्टेशन के चालू होने से पहले एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह मेट्रो के परिचालन से पूर्व अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के लिए आवश्यक होता है। पटना मेट्रो रेल का परिचालन अब तत्परता की ओर अग्रसर है, जिसके लिए सुरक्षा, विश्वसनीयता और यात्री संरक्षण के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित किया जा रहा है।